प्रदेश में माैसम ने अलग ही रूप धारण किया हुआ है। दिन और रात के पारे में 25 डिग्री तक का अंतर है। चूरू में बीती रात न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री रहा, जबकि दिन में तापमान 30.7 डिग्री दर्ज किया गया। माैसम विशेषज्ञाें के अनुसार पश्चिमी विक्षाेभ के चलते अचानक तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। अगले दाे-तीन दिन अधिकतम तापमान बढ़ेगा, जबकि न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट का अनुमान है। कई शहराें में अधिकतम तापमान बढ़कर 30 डिग्री के पार चला गया। जयपुर में न्यूनतम 13.0 अाैर अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री रहा।
फरवारी के चौथे हफ्ते में शुरु होगी गर्मी
माैसम वैज्ञानिकाें का अनुमान है कि देश में इस बार फरवरी के चौथे हफ्ते से ही गर्मी की शुरुअात हो जाएगी। अामताैर पर मार्च ही गर्मी की शुरुअात का महीना रहता है। 21 से 27 फरवरी के बीच देश के कई हिस्सों में सामान्य से ज्यादा तापमान दर्ज हाेना शुरू हाे जाएगा। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उप्र, मध्य महाराष्ट्र, कच्छ अाैर मध्य प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों के तापमान में सामान्य से 35% तक बढ़ोतरी हाेने का अनुमान है। राजस्थान में इस बार औसत से 4-6 डिग्री ज्यादा तापमान रह सकता है।
जयपुर में 15° का अंतर
शहर | दिन का पारा | रात का |
अजमेर | 29.0 | 11.0 |
जयपुर | 28.0 | 13.0 |
काेटा | 28.2 | 11.2 |
बाड़मेर | 32.1 | 14.7 |
जाेधपुर | 30.8 | 11.6 |
तापमान डिग्री सेल्सियस में