एक बार फिर सस्ता हुआ डीजल, जानें पेट्रोल, डीजल के आज के रेट


राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित देश के विभिन्न हिस्सों में डीजल के दाम में रविवार को औसतन सात फीसद तक की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, Petrol Price लगातार चौथे दिन रविवार को भी स्थिर बना रहा। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 71.94 रुपये प्रति लीटर पर बना हुआ है। शहर में डीजल सात पैसे की भाव कमी के साथ 64.70 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। पेट्रोलियम कंपनियां रोजाना आधार पर Petrol-Diesel Rate की समीक्षा करती हैं। इसके बाद हर दिन सुबह छह बजे पेट्रोल-डीजल के दाम में होने वाले संशोधन लागू होते हैं।