गुवाहाटी में 65वां फिल्म फेयर अवार्ड शो, छह दशक में पहली बार मुम्बई से बाहर हो रहा इवेंट

बॉलीवुड डेस्क. बॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित फिल्मफेयर अवॉर्ड्स नाइट शनिवार शाम को गुवाहाटी में चल रही है। फिल्म फेयर के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा कि यह इवेंट मुम्बई से बाहर आयोजित हो रहा है। यहां के इंदिरा गांधी ऐथलेटिक्स स्टेडियम में अवार्ड नाइट्स का रंग चढ़ रहा है और करन जौहर और विकी कौशल ने स्टेज संभाला है। शो नाइट का टेलिकास्ट 16 फरवरी, रविवार को कलर्स टीवी पर रात 8 बजे से होगा।


 



 


 


सितारों से सजी अवार्ड नाइट


मुख्यइवेंट के लिए मुम्बई से लगभग सभी बड़े सितारे अवार्ड नाइट में एक दिन पहले ही गुवाहाटी पहुंच चुके हैं। इनमें अक्षय कुमार, करन जौहर, अनिल कपूर, रणबीर कपूर, इरफान खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, माधुरी दीक्षित, आलिया भट्‌ट, आयुष्मान खुराना, विकी कौशल, कार्तिक आर्यन, सारा अली खान, अनन्या पांडे, पूजा हेगड़े, मनीष मल्होत्रा, वाणी कपूररणवीर शौरी, श्रद्धा कपूर, टाइगर श्रॉफ, सान्या मल्होत्रा, उषा उत्थुप प्रमुख हैं।