केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए नागरिक संसोधन कानून (सीएए) के खिलाफ मुंबई के आजाद मैदान में एक बड़ा प्रदर्शन हो रहा है। इसमें पिछले एक महीने से नागपाड़ा इलाके में धरने पर बैठी महिलाएं भी शामिल हैं। इस प्रदर्शन में बॉलीवुड के कुछ कलाकार भी शामिल हो सकते हैं।
महाराष्ट्र विकास अघाड़ी के कई नेता भी हो सकते है शामिल
आजाद मैदान में जारी इस प्रदर्शन में महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (शिवसेना, कांग्रेस-राकांपा) के नेता भी शामिल हो सकते हैं। हालांकि, अभी तक कोई भी बड़ा नेता आंदोलन में नहीं पहुंचा है। इसके अलावा कई धर्मिक संगठन, एससी, एसटी और ओबीसी संगठन से जुड़े लोग भी शामिल हैं