रेप केस में फंसे जालंधर में कार्यरत एक पुलिस मुलाजिम की पत्नी ने रेप का आरोप लगाने वाली युवती के पिता को गिरफ्तार कराया है। आरोप है कि युवती 15 लाख रुपए मांग रही थी, जैसे-तैसे 10 लाख (8 खाते में तो 2 लाख नकद देने की बात) में सौदा हुआ और इसमें से 1 लाख 45 हजार रुपए के साथ पुलिस ने स्टिंग ऑपरेशन के बाद कथित पीड़ित युवती के पिता को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस में पहुंचे मामले के अनुसार, फाजिल्का के कस्बे बुर्ज हनुमानगढ़ के एक पुलिस कर्मी का मुक्तसर जिले के गांव गिल्जेवाला की लड़की से संबंध थे। वह तीन साल साथ रहे और जब लड़के ने विवाह से इनकार किया और दूसरी लड़की से शादी कर ली। इससे खफा होकर लड़की ने लड़के के खिलाफ मुक्तसर थाना सिटी में एक माह पहले रेप का केस दर्ज करवा दिया।
युवती ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह आरोपी को 3 साल से जानती है। वह गत 3 वर्ष उसके साथ रिलेशन में रही है। दोनों के परिवार वाले भी मिल चुके हैं। 3 साल पहले मनिंदर जीत मुक्तसर में ड्यूटी पर आया था। वह उसे बस स्टैंड पर मिली और वह मोबाइल नंबर देकर चला गया। दोनों में बात होने लगी। मनिंदरजीत सिंह उसके पिता से बात कर कहा कि वह शादी करना चाहता है। मेरे परिवार के लोग ने भी उसे पसंद कर लिया।
लड़के के घर वालों ने यूपी की समाजसेवी संस्था ज्वाला शक्ति संगठन से संपर्क किया। यह संस्था बलात्कार के नाम पर ब्लैकमेल करने वाली महिलाओं के खिलाफ काम करती है। संस्था ने मुक्तसर आकर जाल बिछाया और संस्था की मुखी काजल ने लड़के की बहन बन लड़की के पिता से मुक्तसर के होटल में पैसे लेने के लिए बुलाया। बताया जाता है कि शिकायत वापस लेने के नाम पर 15 लाख रुपए की मांग कर रही शिकायतकर्ता युवती के परिवार के साथ 10 लाख रुपए में समझौता हो गया। तय हुआ कि 8 लाख बैंक खाते में पहुंच जाएंगे और 2 लाख कैश दे दिए जाएंगे। इसी के तहत जब लड़की का पिता 1 लाख 45 हजार रुपए लड़के वालों से ले रहा था तो पुलिस ने रंगे हाथ काबू कर लिया।